मऊ, जुलाई 3 -- Mau News: मऊ। स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग अभियान के क्रम में तीसरे दिन शुक्रवार को शहर क्षेत्र के ब्रम्हस्थान तथा मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के विद्यालयों के वाहनों एवं मार्ग पर कार्रवाई के दौरान 26 वाहनों का चालान तथा एक वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की। फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के निरीक्षण के लिए पांच जुलाई को एआरटीओ कार्यालय खुला रहेगा। समस्त स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को फिटनेस समाप्त वाहनों को कार्यालय परिसर में ले आकर फिटनेस से संबंधित सभी प्रपत्र बनवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव, प्रवर्तन सिपाही अनुप कुमार, दुर्गविजय यादव तथा पुलिस विभाग (यातायात) के टीआई श्याम शंकर पाण्डेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: दूसरे दिन 22 स्कूली वाहनों का चालान एवं चार सीज यह ...