मऊ, अक्टूबर 13 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर तमसा नदी में छलांग लगाने वाले युवक का शव सोमवार को करीब 24 घंटे बाद बरामद हुआ। घटनास्थल से सात-आठ किलोमीटर दूर मुहम्मदाबाद गोहना और रानीपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित गोदाम घाट के पास दोपहर करीब 1.30 बजे शव उतराया मिला। युवक का शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पट्टी गांव निवासी आकाश इंटरमीडिएट और आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह गांव के पास गुमटी में चाय-पकौड़ी की दुकान चलाता था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में अरिंद नदी में डूबने से युवक की मौत, पांच घंटे बाद मिला शव रविवार दोपहर करीब दो बजे कस्बे में तमसा नदी पर बने पुल से नदी में कूद गया था। परिजनों के अनुसा...