मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। 16 नवंबर से शुरू हो रहे जनगणना के प्रथम चरण को लेकर जिला प्रशासन पहले ही सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनपद के भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक परिवार की सही जानकारी से जनसंख्या की स्थिति और क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझने में मदद मिलेगी। इसलिए सभी नागरिक जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करते हुए अपनी सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वयं जनगणना का होगा। इस दौरान नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्धारित 40 बिंदुओं पर अपने परिवार से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर...