Mau News: 10.33 लाख के बकायेदार की अचल संपत्ति कुर्क
मऊ, सितम्बर 23 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री के आदेश के क्रम में बुधवार को बकाएदार से बकाए की वसूली को लेकर तहसील के लेखपाल एवं अमीन ने बड़ी कार्रवाई की। बकायेदार दुर्ग विजय सिंह निवासी इटौरा चौबेपुर की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। इनके ऊपर 10 लाख 33 हजार 465 रुपए का बकाया था। कुर्की की करवाई तहसील के लेखपाल एवं अमीन मौजूदगी में क्षेत्रीय लेखपाल तथा संग्रह अमीन आलोक कुमार राय, योगेंद्र यादव, प्रमोद राय की टीम द्वारा संपन्न कराई गई। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से बकायेदारों में बेचैनी की स्थिति बनी रही। एसडीएम ने निर्देशित किया कि बकाएदारों की वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Agra News: बैंक ऋण नहीं चुकाने पर दो बकाएदारों के खेत कुर्क यह भी पढ़ें- Orai News: बड़े बकाएदारों की सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.