Mau News: हड़हुआं में अंडरपास निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मऊ, अगस्त 9 -- Mau News: अमिला, हिन्दुस्तान संवाद। हड़हुआ में रेलवे अंडरपास के निर्माण की मांग को लेकर रविवार को हड़हुआं स्थित एक मैरेज हॉल में ग्रामीणों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में अंडरपास निर्माण से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही ग्रामसभा के समग्र विकास को लेकर ग्रामीणों से प्रस्ताव और सुझाव लिए गए। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि रेलवे अंडरपास का निर्माण क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी है। अंडरपास बनने से सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि तक किसानों की पहुंच आसान होगी। इसके साथ ही कैलवर, बहरामपुर, फुलवरिया, मानिकपुर, बनगावा, खत्रीपार समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि इन गांवों के लिए यह सबसे नजदीकी रास्ता है, इसलिए अंडरपास का निर्माण होने से बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.