मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र में किन्नरों के बीच हिस्सेदारी को लेकर विवाद तूल पकड़ लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और छिनैती का आरोप लगाते हुए कोपागंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोपा कोहना निवासी हिना किन्नर और पूजा किन्नर ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में बधाई मांगने के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि चेलाराम का पूरा निवासी नजमा पत्नी अब्दुल हसन तथा सुमन नट स्वयं को किन्नर बताकर गांवों में हिस्सा मांगती हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट में आधा दर्जन पर केस दर्ज आरोप है कि विरोधी पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और करीब 10 ग्राम वजन की सोने की माला छीनकर फर...