Mau News: हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत से कोहराम
मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित सदर इमामबाड़ा के पास विगत माह 21 अक्तूबर को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की दो सप्ताह बाद सोमवार की रात इलाज के दौरान आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। नगर क्षेत्र के बड़ागांव राजभर बस्ती निवासी 25 वर्षीय गोविंद राजभर 21 अक्तूबर को घर से किसी कार्यवश घोसी बाजार आया हुआ था। घर लौटते समय सदर इमामबाड़ा के पास एक वाहन के धक्के से वह गम्भीर रुप से घायल हो गया था। आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.