मऊ, जुलाई 13 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। श्री शीतला माता मंदिर प्रांगण में विगत कई दिनों से चल रहे श्री शतचंडी महायज्ञ का समापन के अवसर पर सोमवार को यज्ञ हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य आचार्य ने बताया कि निर्माण आदि शुभ कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो तथा मन, बुद्धि, चित्त और आत्मा की शुद्धि हो और भक्तों के ऊपर मां शीतला महारानी की कृपा बनी रहे। इसी कामना के साथ मां का पूजन अर्चन भक्तों द्वारा किया गया। इस अवसर पर काशी से पधारे विद्वान विशाल जी महाराज ने कहा कि शतचंडी महायज्ञ में सात सौ श्लोकों का सौ बार हवन किया जाता है। इस महायज्ञ से मनुष्य के जीवन की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह महायज्ञ बहुत ही शक्तिशाली अनुष्ठान है। इस अवसर पर यजमान के रूप में सौरभ मद्धेशिया, संजय सर्राफ, राजेश गुप्ता, विनोद ...