मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना की पुलिस ने शनिवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डायल 112 पर हत्या की फर्जी सूचना देने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सनसनी फैलाने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाई की है। शनिवार की सुबह करीब 6.10 बजे ग्राम जमीन मनौली निवासी संजय मद्धेशिया ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112 पर कॉल की। उसने क्षेत्र में हत्या होने की झूठी सूचना दी, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इलाके में सनसनी फैल गई। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की। घटनास्थल की जांच करने पर हत्या की सूचना पूरी तरह फर्जी पाई गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था बनाए ...