मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के नरईबांध के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, इसमें सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल शर्तेंदु पाण्डेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल शर्तेंदु ने बताया कि वह ऑटो से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान नरईबांध के पास ऑटो पलट गई। हादसे में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया तथा शरीर के निजी अंग में भी गंभीर चोट आई, जिससे काफी रक्तस्राव हुआ। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...