मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। करहा से शमशाबाद होते हुए जिला मुख्यालय मऊ तक जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति और मरम्मत कार्य में लापरवाही को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क मरम्मत में घटिया कार्य का आरोप लगाते हुए लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग दतौली, दपेहड़ी, याकूबपुर, भुसुवां, पलिया समेत लगभग एक दर्जन गांवों के हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। वर्षों से सड़क जर्जर हालत में है, जिससे राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ दिन पहले सड़क के गड्ढों में कंक्रीट डाला गया था, लेकिन बाद में...