मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत कोरौली माइनर से अहिरानी जाने वाले मार्ग पर हरिपरा स्थित जियो टावर के पास गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे तेज हवा के झोंकों के चलते काफी पुराना शीशम का विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। संयोग अच्छा रहा कि उस समय कोई राहगीर पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सड़क पर पेड़ गिरने से लगभग तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वहीं बिजली के तार टूटने से बिजली भी गुल हो गई। जिससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सड़क पर पेड़ गिरने के कारण मुख्य मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। जिससे लगभग तीन घंटे तक इस सड़क पर आवागमन बंद रहा। सड़क बंद होने से यात्रियों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने केदौरान बिजली तार भी प्रभावित हो गए, जिस...