मऊ, जुलाई 20 -- Mau News: पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह निवासी एक अधेड़ की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रेवरीडीह निवासी अमरनाथ पुत्र बालमुकुंद विगत 10 जुलाई की सुबह ड्यूटी पर लुदुही जा रहा था। इसी दौरान कोपागंज बाजार स्थित कोपाकोहना मेन रोड पर विक्की गिट्टी-बालू की दुकान के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालत गम्भीर होने पर परिजन पीजीआई लखनऊ लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे सुनील कुमार ने कोपागंज थाने...