Mau News: सड़क दुर्घटनाओं एवं मृतकों की संख्या में कमी लाने के निर्देश
मऊ, अगस्त 31 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं एवं मृतकों की संख्या में कमी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में एनएचएआई गोरखपुर के परियोजना निदेशक की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने चिन्हित होल्डिंग एरियाज के नोटिफिकेशन की कार्रवाई अभी तक प्रारंभ नहीं होने तथा वित्तीय वर्ष 2020-22 के बीच किसानों के मुआवजा स्वीकृति संबंधी कार्य लंबित होने पर उपस्थित प्रतिनिधि को शीघ्र निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एनएचएआई गोरखपुर के परियोजना निदेशक को अगले दिन स्वयं उपस्थित होकर प्रकरण के संबंध में अपना पक्ष स्पष्ट करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.