मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में एनएचएम के जिलाध्यक्ष डॉ.शैलजा कांत पाण्डेय के नेतृत्व में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मानदेय का नियमित भुगतान, मानदेय में वृद्धि, राज्य कर्मचारी का दर्जा, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य सेवा संबंधित मांगों को पूरा किए जाने की मांग किया। साथ ही लखनऊ में 12 अक्तूबर से शुरु हो रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि उक्त प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते समय जनपद की समस्त स्वास्थ्य सेवाएं विशेष कर आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं, प्रसव सेवाएं एवं आपातकालीन उपचार किसी भी दशा में प्रभावित न होने पाए। यह भी प...