Mau News: स्वास्थ्य जागरूकता एवं हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन
मऊ, सितम्बर 25 -- Mau News: मऊ, संवाददाता।'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-100 डेज संकल्प अभियान' के अंतर्गत शुक्रवार को डीसीएसकेपीजी कॉलेज में 'माई हेल्थ, माई प्राइड' विषय पर स्वास्थ्य जागरूकता एवं हेल्थ चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को समझाना तथा नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं उपस्थित अतिथियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव एवं परामर्श प्रदान किया गया। कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.