मऊ, जुलाई 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। भारत जन ज्ञान विज्ञान समिति, राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ एवं जसम के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी सत्यानंद सरस्वती और मंगलदेव विशारद स्मृति गोष्ठी का आयोजन किया गया। भुजौटी स्थित राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ सभागार में आयोजित गोष्ठी के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस हरीश चंद्र ने कहा कि देशभक्त स्वामी सत्यानंद सरस्वती ने छुआछूत, पाखंडों और कर्मकाण्डों का जमकर प्रतिरोध किया। हमें भी इसके लिए आगे आना होगा। अध्यक्षता कर रहे जसम के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि जाति प्राकृतिक नहीं है मानव निर्मित है, संकीर्ण मानसिकता और सोच के तहत चालाक और धूर्त लोगों ने जाति व्यवस्था को निर्मित किया। यह भी पढ़ें- समानता, सद्भाव और मानवता से बनेगा सशक्त समाज जयशंकर गुप्ता ने कहा कि स्वामी सत्यानंद सरस्वती अपनी बचपन की घट...