मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता।स्वाइन फ्लू को लेकर जिले का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। इससे निपटने को जिला अस्पताल में पांच तो सभी सीएचसी पर एक-एक बेड का विशेष वार्ड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। एक से दो दिनों में विशेष वार्ड बनाकर तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी को भी स्वाइन फ्लू को लेकर विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर मरीजों को बीमारी के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच को जांच कीट और जरूरी दवायें खरीदने का निर्देश दिया है। गंभीर मरीजों की जांच लिए सैंपल बाहर भेजा जायेगा। इसको लेकर सीएमओ ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू के संक्रमण से बचाव को अस्पतालों में पहुंचाई 4500 टेमी फ्लू टेबले...