मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सतर्क हो गया है। संक्रमण से निपटने के लिए जिला अस्पताल और टडियांव स्थित सौ शैय्या में छह-छह बेड समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दो-दो बेड का विशेष वार्ड तैयार किए गए हैं। इन वार्डों में मरीजों को अलग रखकर इलाज करने की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सकों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। सीएमओ ने सभी चिकित्सा इकाइयों को सतर्क रहने और संदिग्ध मरीज मिलने पर तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए हैं। जिले में फिलहाल स्वाइन फ्लू को लेकर स्थिति सामान्य है। बावजूद इसके एहतियात के तौर पर अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वाइन फ्लू को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय और कोपागंज के टडियांव में छह-छह बेड का वार्...