Mau News: स्वर्गीय मोहम्मद हनीफ के निधन पर नई समाज की बैठक में शोकसभा आयोजित
मऊ, सितम्बर 11 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। नई समाज ने शुक्रवार को बैठक कर स्व. मोहम्मद हनीफ के इंतकाल पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर तहसील एवं जिले की कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।शोकसभा में प्रमोद ठाकुर, अजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित नई समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय मोहम्मद हनीफ के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.