मऊ, अक्टूबर 19 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा अंतर्गत तहसील के दोनों ब्लॉकों में आगामी 23 अक्तूबर को स्नातक शिक्षक मतदान को लेकर तहसील प्रशासन अलर्ट मोड में है। सोमवार को उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री एवं पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह ने दोनों ब्लॉकों में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। वोटिंग के दौरान विद्युत, पानी, शौचालय, साफ-सफाई आदि सुविधाओं के बाबत संबंधित को निर्देशित किया। एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक एवं रानीपुर ब्लाक में पहुंचकर संबंधित कर्मियों से तैयारियों के बाबत जानकारी प्राप्त की। निर्देश दिया कि मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: एमएलसी चुनाव के लिए तीन जोनल और 12 स्टेट...