मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्थायी लोक अदालत, मऊ की सदस्य के रूप में स्नेहलता त्रिपाठी ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव और स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष हीरा लाल ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। सामाजिक कार्यों में सक्रिय स्नेहलता त्रिपाठी विभिन्न संगठनों से जुड़कर समाजसेवा और जनकल्याण के कार्य करती रही हैं। स्थायी लोक अदालत में सदस्य के रूप में वह जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के निस्तारण में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। इस अदालत में विद्युत, डाक, दूरसंचार, परिवहन, रेलवे, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों जैसी सेवाओं से संबंधित विवादों का सुलभ एवं त्वरित समाधान किया जाता है।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय निरंजन पाण्डेय, एडीजे दीप नारायण तिवारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिद्धार्थ च...