मऊ, नवम्बर 5 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति दुबारी पर खाद वितरण की शिकायत पर दूसरे दिन गुरुवार की सुबह 10 बजे उपजिलाधिकारी मधुबन दीपक सिंह मौके पर पहुंचे। समिति पर मौजूद किसानों ने अधिकारी के सामने अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। जिस पर उपजिलाधिकारी ने अभिलेखों की जांच करने के साथ सभी गोदामों को खुलवाकर चेक किया तथा बचे हुए खाद की गिनती करते हुए स्टाक रजिस्टर से मिलान किया। स्टाक बोर्ड पर रेट नहीं लिखने से नाराज़गी व्यक्त करते हुए अपने सामने प्रति बोरी डीएपी और एनपीएस खाद का रेट लिखवाए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कुछ अनियमितता बरती गई है जो जांच के बाद पता चलेगा। यह भी पढ़ें- Mau News: खाद वितरण में अनियमितता की शिकायत पर पहुंचे तहसीलदार साधन सहकारी समिति दुबारी पर 4 नवंबर को अंगूठा लगे 61 किसानों ...