Mau News: सोने की नकली गुल्ली दिखाकर महिला से 50 हजार की ठगी
मऊ, सितम्बर 17 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रतनपुरा शाखा से 50 हजार की नगदी निकालकर बाजार की ओर जा रही एक महिला को शातिर ठगों ने सोने की नकली गुल्ली दिखाकर अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद बहला-फुसलाकर उसे रतनपुरा रेलवे स्टेशन ले गए और नकली सोने की गुल्ली थमाकर 50 हजार की रकम ऐंठ ली। वारदात को अंजाम देने के बाद ठग महिला को रेलवे फाटक के पश्चिमी छोर के समीप छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने हलधरपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। वहीं पुलिस सीसीटीवी के सहारे ठगों की पहचान करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत निवासी सलेहा पत्नी तसव्वुर अली मंगलवार को अपने गांव से 50 हजार की रकम निकालने के लिए रतनपुरा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.