मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया ने सैम-मैम श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों की पोषण स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं मिलने पर संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी करने का भी निर्देश दिया।बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला पोषण समिति एवं जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पोषण योजनाओं की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। सीडीओ ने सैम ...