मऊ, जुलाई 12 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के मोहल्ला सैदपुर स्थित पुरानी पोखरी में गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आस-पास के घरों का गंदा पानी पोखरी में जमा हो रहा है। पहली ही बरसात में पोखरी पूरी तरह भर गई, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई है। मोहल्लेवासियों ने रविवार को आक्रोश व्यक्त करते हुए अविलम्ब जल निकासी का प्रबंध करने की मांग की है। मोहल्ले के निवासी लक्ष्मण राम ने बताया कि पोखरी के पास उनका खेत है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पोखरी का पानी उनके खेत में फैल जाता है, जिससे वह पिछले लगभग 10 वर्षों से खेती नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और जिल...