Mau News: सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश राय के निधन से शोक
मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: दोहरीघाट। ब्लॉक क्षेत्र के गोंठा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुरेश राय (82) का रविवार को लखनऊ में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृदुभाषी स्वभाव के सुरेश राय के निधन पर लोगों ने गहरा दुख जताया। उनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर किया गया, जहां बड़े पुत्र नीरज राय ने मुखाग्नि दी। उधर, सुरेश राय के निधन के चलते गोंठा रामलीला भवन में रविवार को होने वाला नाटक स्थगित कर दिया गया। अब इसका मंचन अगले दिन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.