मऊ, सितम्बर 30 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नईबाजार में बुधवार को स्व. सुखई पहलवान की 26वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों ने उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके कुश्ती जीवन, उपलब्धियों और समाज के प्रति योगदान को याद किया। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय यादव आंसू ने कहा कि स्व.सुखई पहलवान कुश्ती जगत की अमूल्य धरोहर थे। उन्होंने अपनी कुश्ती कला और प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाई थी। उनके द्वारा स्थापित कीर्तिमान आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सुखई पहलवान के संघर्ष और उपलब्धियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान मंडल यादव, ओमप्रकाश, रामचंद्र, रामकरन यादव, रामाश्रय यादव, अजय यादव, गोविंद...