Mau News: सीओ ने थाने का किया निरीक्षण, रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश
मऊ, जुलाई 19 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्राधिकारी घोसी डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह ने रविवार की देर शाम स्थानीय कोतवाली का निरीक्षण किया। असलहों से लेकर मालखाना व मेस तक की व्यवस्था देखी और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को रात्रि में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। उपनिरीक्षकों को कहा कि मुकदमे में लंबित विवेचनाओं के क्रम में साक्ष्य संकलन और चार्जशीट तैयार करने की कार्रवाई को विवेचक गंभीरता से लें। महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने व थाने में आने वाली महिला फरियादियों से विनम्रता से पेश आने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली परिसर में मेस, मालखाना, महिला हेल्पलाइन 1090 कक्ष, सीसीटीएनएस, व मुख्य कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रविंद्र नाथ राय, अपराध निरीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.