मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद जितेंद्र सिंह ने सोमवार को चिरैयाकोट थाने का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर, कार्यालय, कारागार, मालखाना, मेस, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर सहित सीसीटीएनएस कार्यालय व थाने में रखे शस्त्रों का गंभीरता से निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष को साफ-सफाई और अभिलेखों को अपडेट रखने तथा जनसुनवाई पर गंभीरता से कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने अपराध रजिस्टर नंबर-04, मालखाना रजिस्टर, टॉप टेन अपराधी रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, ग्रामवार आपराधिक रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। शस्त्र निरीक्षण के दौरान उप निरीक्षकों तथा महिला/पुरुष कांस्टेबलों से शस्त्र खोलवाकर उनके ज्ञान का परीक्षण किया, जबकि महिला उप निरीक...