Mau News: सीएचसी में मनाई गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
मऊ, अक्टूबर 3 -- Mau News: दोहरीघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर शुक्रवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 467 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार एवं सलाह दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.फैजान ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया। इसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने परिसर में स्वैच्छिक श्रम दान किया। महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय, इनके व्यक्तित्व एवं इनके देश के प्रति योगदान, समर्पण के संबंध में प्रकाश डाला। वहीं आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ फैजान, डॉ पंकज गुप्ता, डॉ अविनाश, डॉ दिनेश यादव, डॉ गोवर्धन पांडेय समेत अन्य चिकित्सकों ने आए सभी मरीजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.