Mau News: सिंधी समाज ने निकाली शिव-पार्वती की झांकी, शिवमय हुआ वातावरण
मऊ, अगस्त 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। संत बाबा ईश्वर दास सेवा समिति (सिंधी बाबा) गौशाला व शिव मंदिर, ताजोपुर के तत्वाधान में श्रावण मास में विगत 13 वर्षों से अनवरत निकलने वाली पद यात्रा शिव-पार्वती की झांकी बड़े ही धूमधाम से सिंधी कालोनी से निकाली गई। यात्रा में झांकी में शामिल श्रद्धालुओं के लगाए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण शिवमय हो गया था। शिव-पार्वती की निकाली गई झांकी रेलवे फाटक, रोडवेज , गाजीपुर तिराहा होते हुए सिंधी बाबा के स्थान ताजोपुर तक पद यात्रा करते हुए गई। इसमें सिंधी समाज के सभी पुरुष , महिलाएं व बच्चे भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए हर-हर महादेव, जय भोले के नारे लगाते हुए शिव मंदिर ताजोपुर तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जंबू अखाड़ा ने निकली भव्य कलश यात्रा रास्ते में जगह-जगह जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.