मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव की अध्यक्षता में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति और साहित्य के महान ऋषि होने के साथ-साथ सामाजिक चेतना, ज्ञान और मानवता के प्रतीक हैं। उनके द्वारा रचित रामायण ने सदियों से समाज को सत्य, न्याय, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनका जीवन इस बात का संदेश देता है कि मनुष्य की पहचान उसकी जाति या सामाजिक परिस्थितियों से नहीं, बल्कि उसके ज्ञान, कर्म और विचारों से होती है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: श्रद्धा पू...