मऊ, जुलाई 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर साइबर फ्राड रोकने और जागरुकता अभियान के तहत गुरुवार को सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान साइबर फ्राड से पीड़ित सुनील कुमार निवासी नूरूवल्लाहपुर थाना मधुबन की शिकायत पर जांच किया गया। जांच के दौरान साइबर टीम ने पीड़ित के खाते में 2714 रुपये एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस कराया। अभियान के तहत साइबर क्राइम के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने लोगों को साइबर क्राइम से सावधान रहने के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दिया। उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि किसी भी कीमत पर किसी अंजान व्यक्ति को अपनी गोपनीय सूचना न प्रदान करें। यह भी पढ़ें- Shamli News: साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से ठगी के शिकार युवक के 41 हजार रुपये लौटे पूरी तरह से जांच-पड़ताल के बाद ऑन लाइन ट्रां...