मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। आजमगढ़ मार्ग स्थित बनियापार के निकट शनिवार की शाम एक पिकअप वाहन साइकिल सवार 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र स्व.केदार निवासी भोईलीपुर को बचाने के प्रयास में सड़क किनारे पलट गई। इस घटना में पिकअप चालक को हल्की चोट आई, लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वही साइकिल सवार को भी चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सर में गंभीर चोट आने पर चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। जबकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पिकअप को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...