मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बैरमपुर गांव में बरामदे में साइकिल खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। मामले में एक महिला ने अपने देवर पर उसके और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बैरमपुर गांव निवासी चंदा के अनुसार, 23 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी पार्वती मौर्य ने बरामदे में साइकिल खड़ी की थी। आरोप है कि इस पर उनके देवर लक्ष्मण मौर्य ने साइकिल उठाकर फेंक दी। विरोध करने पर आरोपी ने उनके और उनकी बेटी के बाल खींचे तथा गला पकड़कर मारपीट की। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उनके पति को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि आरोपी ...