मऊ, जुलाई 26 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय के आवास पर 17 जुलाई हुए हंगामे को लेकर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाबत सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार राय की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना का विवरण शहर कोतवाली में दर्ज एफआईआर में घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद राजीव राय के प्रतिनिधि प्रभात कुमार राय तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विगत 17 जुलाई की सुबह सांसद राजीव राय के मकान ख्वाजाजहांपुर पर थाना हलधरपुर अन्तर्गत ग्रामसभा गोनईपुर निवासी सुनील कुमार यादव, अनिल कुमार यादव, शुभम यादव, सिकटिया चन्द्रभानपुर निवासी रामविलास यादव और थाना दोहरीघाट के बसारथपुर निवासी ओमप्रकाश यादव गोल ब...