मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: मऊ। श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों एवं लाभार्थियों तक सरलता एवं सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, मऊ में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। सहायक श्रमायुक्त प्रभात सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क के संचालन के लिए सतीश विश्वकर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर को नामित किया गया है। उनसे मोबाइल नंबर 9839528375 पर संपर्क किया जा सकता है। नामित कार्मिक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ऑनलाइन फीडिंग, श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण, योजनाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य भी करेंगे। सहायक श्रमायुक्त ने जनपद के सभी श्रमिकों एवं पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे श्रम विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए ...