Mau News: सवा पांच क्विंटल छेना और रसगुल्ला कराया नष्ट
मऊ, अगस्त 27 -- Mau News: चिरैयाकोट,हिन्दुस्तान संवाद। आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को चिरैयाकोट बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने आधा दर्जन दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। वहीं वाराणसी बस से आ रहे मिलावटी छेना बरामद किया गया और खाटू श्याम मिष्ठान फैक्ट्री में छापेमारी कर छेना से बने मिलावटी रसगुल्ले को जमीन में गड़वाकर नष्ट किया गया। वहीं छापेमारी की भनक लगते ही शुद्धता की गारंटी देने वाले दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर गिराकर फरार हो गए। जिससे शाम तक बाजार में तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- 5.23 कुंतल खोवा, मिठाई और बूंदी कराई गई नष्ट खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बुधवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.