Mau News: सर्विलांस की मदद से गोरखपुर से अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
मऊ, नवम्बर 3 -- Mau News: दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को मंगलवार को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 वर्षीय अपहृता को भी सकुशल बरामद किया है। सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस को यह सफलता मिली। थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 222/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87, 137(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित 22 वर्षीय आशीष पासवान निवासी परसियां देवारा, थाना बरहज, जनपद देवरिया की तलाश की जा रही थी। इसी बीच सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस टीम ने आरोपी को गोरखपुर में सिविल कोर्ट के गेट नंबर दो के पास इलाहाबाद बैंक के सामने से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 16 वर्षीय किशोरी को सकुशल बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.