मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पलिया गांव में मंगलवार तड़के लगभग तीन बजे सर्पदंश से कम्पोजिट विद्यालय पलिया में रसोइया के पद पर कार्यरत एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय धनमानी देवी पत्नी गौकरन राम, कम्पोजिट विद्यालय पलिया में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं। वह अपने परिवार के भरण-पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। परिजनों के अनुसार मंगलवार तड़के उन्हें जहरीले सर्प ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Mau News: सर्पदंश से कम्पोजिट विद्यालय में तैनात रसोइयां की मौत घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सर्प रेस्क्यू करने वा...