Mau News: सर्पदंश से युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
मऊ, अगस्त 6 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटघरा शंकर (गोसाई के मठिया) में बुधवार की देर रात सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। गोसाई की मठिया मुहल्ला निवासी 40 वर्षीय शेषनाथ प्रजापति पुत्र जद्दू प्रजापति बुधवार की शाम को भोजन करने के बाद अपनी मड़ई में रखी चौकी पर सो गया था। इसी दौरान देर रात एक विषैले सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने शेषनाथ की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.