Mau News: सर्पदंश से कम्पोजिट विद्यालय में तैनात रसोइयां की मौत
मऊ, सितम्बर 1 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में मंगलवार की सुबह जहरीला सांप काटने से कम्पोजिस्ट विद्यालय में तैनात 55 वर्षीय रसोइया की मौत हो गई। रसोइया की मौत से गांव में मातम पसर गया। स्थानीय रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया गांव निवासिनी 56 वर्षीय धनमानी देवी पत्नी गौकरन राम कम्पोजिट विद्यालय पलिया में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं। मंगलवार की सुबह वह नित्य की भांति घर का काम निपटा रही थी, इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप काटने से हालत गंभीर होने पर परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रसोइया की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.