Mau News: सर्पदंश से उपचार के दौरान किशोरी की हुई मौत
मऊ, अक्टूबर 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुड़हनी गांव में सांप काटने से 19 वर्षीय किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस किशोरी के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कुड़हनी गांव निवासिनी 19 वर्षीय निधि शनिवार को शनिवार की देर रात मां राधिका के जिउतिया व्रत के दौरान झोले के अंदर रखे सामान को निकालते समय समय अचानक जहरीले सांप ने काट लिया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए दोहरीघाट सीएचसी भर्ती कराए थे, जहां उपचार के दौरान रविवार को किशोरी की मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस किशोरी के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.