मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद के सृजनकर्ता, विकास पुरुष पूर्व केन्द्रीय मंत्री कल्पनाथ राय ने लोगों को बिजली मुहैया कराने के लिए 1992 में सरायशादी में 100 केवी का सौर उर्जा केन्द्र स्थापित किया था। लेकिन देख रेख के अभाव में यह केन्द्र अपना अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गया है। दो दशक पूर्व जो संस्थान कई गांवों में लगभग 600 घरों को रोशनी देता था, आज बदहाली का आलम यह है कि केन्द्र के कार्यालय पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। स्थानीय लोगों की मांग के बावजूद इस केन्द्र को दुबारा चालू नहीं कराया जा सका। ऐसे में यह केन्द्र स्थानीय लोगों के लिए निष्प्रयोज्य बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: कृषि कार्य के लिए प्रत्येक सप्ताह 120 ट्रांसफार्मर लगाएं - घोसी तहसील मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर सरायसादी में 27...