मऊ, जुलाई 25 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी ने रफ्तार पकड़ ली है। पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी से नदी में उफान आ गया है। इस समय जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में 10 सेमी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि नदी अभी खतरा बिंदु से लगभग 62 सेमी नीचे बह रही है। जिस हिसाब से जलस्तर बढ़ रहा है, खतरे के निशान के करीब जल्द पहुंचने की उम्मीद है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में बाढ़ को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। बांधों और कटान वाले स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें- Basti News: घटने लगा सरयू नदी का जल, मिली राहत सरयू नदी के जलस्तर पर नजर डालें तो शुक्रवार को 69.18 मीटर था। जबकि, शनिवार की सुबह आठ बजे 69.28 मीटर पर पहुंच गया। नदी इस समय खतरे के निशान यानि 69.90 ...