Mau News: सरयू नदी हुई उग्र, गौरीशंकर घाट धंसा
मऊ, अगस्त 8 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी पिछले दो दिनों से लगातार खतरे के निशान की ओर बढ़ते हुए उग्र हो रही है। उफनती लहरें से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान भी तेज हो गया है। वहीं शनिवार की भोर में नगर पंचायत द्वारा गौरीशंकर घाट पर नगर वंदन योजना के तहत दो करोड़ की लागत से बनी सीढ़ीयां समेत फाउंडेशन तेज आवाज के साथ धंस गया। साथ ही जलस्तर नापने के लिए लगाया गया मीटर गेज भी बह गया। सिंचाई विभाग ने आनन-फानन में नया मीटर गेज लगाया। वहीं घाट धंसने से नगर में हड़कंप मच गया है। और नगर पंचायत के ठेकेदारों द्वारा कराए जा रहें नगर के घाटों के सुंदरीकरण कार्य के गुणवत्ता की पोल खुल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मानकों की अनदेखी कर काम को कराया गया था। वहीं सिंचाई विभाग का कहना है कि बिना पाइलिंग और बेस बनाए ही घाट पर निर्माण कार्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.