Mau News: सरयू तट पर कटान निरोधक परियोजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
मऊ, जुलाई 6 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद में बाढ़ एवं तट कटान से प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने सोमवार को सरयू नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम परसिया देवार एवं धर्मपुर विशुनपुर के मध्य प्रस्तावित तट कटान निरोधक परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने 566.16 लाख की परियोजना से जुड़े सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं कटान प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि परियोजना के प्रत्येक चरण का क्रियान्वयन निर्धारित मानकों के अनुरूप, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.