मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल द्वारा छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से सरयू नदी का जलस्तर में वृद्धि जारी है। रविवार शाम चार बजे तक जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेमी.ऊपर पहुंचते ही तटवर्ती क्षेत्रों के हालात बिगड़ने लगे है। बीते 24 घंटे में 13 सेमी की वृद्धि हुई है। बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे गांवों की तरफ बढ़ने लगा है। रविवार सुबह से नाले के रास्ते दोहरीघाट कस्बे में बाढ़ का पानी आने लगा है। जिससे कस्बे के तीन निचले वार्डो में हड़कंप मच गया है। वहीं बंधो के नीचे और तटवर्ती गांवों के सिवान में सैकड़ों एकड़ किसानों की फसल डूबी हुई है। बाढ़ की संभावना से तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। सरयू नदी के जलस्तर पर नजर डाले तो शनिवार को 70.17 मीटर पर था। जो रविवार को को बढ़कर 70.30 मीटर पर पहुंच गया। नदी का पानी जिस रफ्तार से...