Mau News: सरयू के जलस्तर पर टिकी ग्रामीणों की निगाह, स्थिर
मऊ, अगस्त 11 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते शुक्रवार शाम चार बजे 10 सेमी जलस्तर बढ़ने के बाद वेग थम गया है। रविवार के बाद सोमवार को भी पूरे दिन में जलस्तर में कोई बढ़ोतरी नही हुई। 48 घंटे से जलस्तर खतरा बिंदु से 20 सेमी नीचे पर स्थिर है। उधर, सरयू नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव से तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। हालांकि अभी जलस्तर खतरा बिंदु से काफी दूर है। फिर भी ग्रामीण बचाव की तैयारी में लगे हैं। वहीं प्रशासनिक अमला भी सक्रिय है। बाढ़ खंड आजमगढ़ और सिंचाई विभाग मऊ अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। उधर, उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार ने गौरीशंकर घाट समेत अन्य स्थानों पर बाढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ चौकियों, नाविकों और गोताखोरों को सक्रिय रहने को कहा है。...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.